अंशुमान सिंह के हत्यारे शंकर पांडे के घर को पुलिस ने किया कुर्क

0
1

गाजीपुर। अतरौली निवासी अंशुमान सिंह हत्याकांड के आरोपी शंकर पांडेय के फूल्लनपुर स्थित मकान को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किया कुर्क। उ0नि0 राम मिलन यादव मय हमराह द्वारा थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0165/2020 धारा 147, 148, 149, 504, 307, 302, 120बी भा.द.वि.से सम्बन्धित अभियुक्त शंकर पाण्डेय पुत्र राजशेखर पाण्डेय, निवासी बिन्दु होटल के पास फुल्लनपुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के विरुद्ध माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय सं0-01 गाजीपुर द्वारा जारी NBW एवं धारा 83 दं0प्र0सं0 के अनुपालन में तामिला/कुर्की कार्यवाही हेतु उसके मकान ग्राम फुल्लनपुर पर पहुंचे, तो मकान पर अभियुक्त या अन्य परिजन मौजूद नही मिलें। मौके पर गवाह अशोक यादव पुत्र नंदलाल निवासी फतेहपुर सिकन्दर, पोस्ट बीकापुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर, उम्र 50 वर्ष, आदित्य कुमार पुत्र जगदीश बिन्द, निवासी ग्राम गौसाबाद, पोस्ट बीकापुर,थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर, उम्र 23 वर्ष व देवानन्द पुत्र विरजानन्द बिन्द, निवासी ग्राम गौसाबाद, पोस्ट बीकापुर,थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर की उपस्थिति मे अभियुक्त शंकर पाण्डेय के मकान पर पहुंचकर देखा गया, तो मकान का मुख्य दरवाजा खुला पाया गया। मकान के आसपास अभियुक्त एवं उसके परिजनों की तलाश की गई, किन्तु कोई उपस्थित नहीं मिला। गवाहान एवं आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि, गांव में 29 मई 2026 को होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या की घटना के बाद से शंकर पांडेय दिखाई नहीं दिया तभी से फरार है। गवाहान की उपस्थिति में मकान में प्रवेश कर मौके की वीडियोग्राफी कराई गई। मकान में किसी सदस्य के उपस्थित न होने के कारण, मौके पर मौजूद गवाहान को माननीय न्यायालय के आदेश /निर्देश से अवगत कराते हुए 83 द0प्र0सं0 के अनुपालन में नियमानुसार मकान में मौजूद सामाग्री की सूची तैयार कर नियमानुसार कुर्क कर पुलिस कब्जे में लिया गया। अंशुमान सिंह हत्याकांड 21 मार्च 2020 की घटना है, जिसमें ग्राम अतरौली, थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर, निवासी अंशुमान सिंह गाजीपुर की राय कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर पीजी कॉलेज गाजीपुर में पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के दिनों में हुए विवाद की रंजिश में शंकर पांडेय ने उसे सकलेनाबाद स्थित मजार के पास बुलाया जहां चाकू व अन्य हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में कोतवाली थाने में वादी विनोद सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम अतरौली, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर,  द्वारा मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में शंकर पांडे की लगातार गैरहाजगीरी को देखते हुए न्यायालय ने 5 जून 2026 को उसके खिलाफ ब्ल्यू जारी कर पुलिस को उसे गिरफ्तार कर 25 जून 2026 को पेश करने का आदेश दिया था, लेकिन फरार आरोपी शंकर पांडे पुलिस के हाथ नहीं लगा। जिसको संज्ञान में लेते हुए न्यायालय ने उसके घर को कुर्क करने की का आदेश जारी कर दिया।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें