आजमगढ़/फूलपुर:लेखपाल की मिलीभगत से देवरिया कांड के दोहरान पर निजामपुर गांव

0
75

 

उत्तर प्रदेश में क्या दूसरा देवरिया कांड हो सकता है? क्या विवाद विकराल रूप ले सकता है?
क्या जमीनी विवाद खून खराबे तक जा सकता है? इन सारे सवालों के जवाब में हां है | इस हां के पीछे के कारणों को जान लेना आवश्यक है | मामला आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील के निजामपुर गांव का है | दो पट्टीदारों श्यामस्वरूप विश्वकर्मा बनाम रामफेर विश्वकर्मा के बीच लगभग 5 वर्षों से बंटवारे को लेकर फूलपुर तहसील में मुकदमा चल रहा था | कुछ दिन पूर्व ही उपजिलाधिकारी फूलपुर द्वारा मौके पर निरिक्षण किया गया | दोनों पक्ष उपजिलाधिकारी के समक्ष फूलपुर तहसील में आमने सामने हुये | 03/11/2023 को मामले के निस्तारण के पश्चात उपजिलाधिकारी ने दो दिनों के बाद दोनों पक्षों को सन्तुष्ट करते हुये नकल लेने के लिये कहा | इधर निजामपुर लेखपाल दिवाकर मिश्रा शाम करीब 6 बजे एक पक्ष के समर्थन में दूसरे पक्ष को धमकाने लगे दोनों पक्षों में विवाद हो गया और लेखपाल दिवाकर मिश्रा रफूचक्कर हो गये | हलांकी एक पक्ष ने उपजिलाधिकारी को फोन से सारी घटना को बताया | यहां तक की लेखपाल के समर्थन के बाद एक पक्ष ने अपनी जान को खतरा बताया | अब सवाल बनना तय है कि जब मामले पर उपजिलाधिकारी संज्ञानित हैं तो लेखपाल दिवाकर मिश्रा आखिर क्यों एक पक्ष के समर्थन में दूसरे देवरिया कांड के दोहरान के लिये उत्तरदाई हो रहे हैं |

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

6 + four =