आज़मगढ़ : पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली

0
3

 

Friday, September 25, 9,2026

आजमगढ़ जिले के रानी के सराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोली चलने से मची अफरा-तफरी, तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने में जुटी पुलिस

आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक की बांह में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। कोटवा गांव निवासी प्रमोद यादव शुक्रवार सुबह करीब 8:45 बजे गांव में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही समीर यादव उर्फ ऋषि पुत्र उमेश ने पुरानी रंजिश को लेकर प्रमोद को गोली मार दी। गोली उसकी बांह में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी समीर यादव उर्फ ऋषि मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर रानी की सराय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद यादव को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है। रानी की सराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पत्रकार चंद्रशेखर यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें