सूर्योदय से पहले ही शुरू हो जाती है ठेके से शराब की बिक्री

0
2

अहरौला आजमगढ़

 

माहुल अहरौला थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में संचालित सरकारी मदिरा की दुकानें इन दिनों सूर्योदय से पहले ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। दुकान संचालक बंद शटर के नीचे से निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेकर शराबियों को इसे बेच रहे और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

 

सरकार द्वारा प्रदेश में सरकारी शराब के ठेके से इसकी बिक्री का समय दिन में 10 बजे से रात 10 बजे तक का निर्धारित किया है।पर क्षेत्र के माहुल , राजाराम नगर ,निजामपुर,फुलवरिया आदि सभी बाजारों में संचालित ठेके से इसकी बिक्री दिन निकलते ही शुरू हो जाती है।ठेका संचालक इसे बंद दुकान की खिड़की या शटर के नीचे से 75 रुपए का पाउच 90 से 100रुपए में देते है।सुबह ही शराबी इसे ठेके से खरीदकर इसका सेवन कर चट्टी चौराहों पर उत्पात मचाते रहते है।इस संबंध में कई बार लोगों ने आबकारी इंस्पेक्टर से लेकर पुलिस प्रशासन तक शिकायत भी किया लेकिन ठेकेदारों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

 

इस संबंध में सीओ बुढ़नपुर विजय सिंह गौर का कहना है।निर्धारित समय सीमा के पहले शराब की बिक्री प्रतिबंधित है।अगर ऐसा हो रहा तो पुलिस कठोर कार्यवाही करेगी

अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें