तालाब में मिला मछली पालक का शव परिवार ने जताई हत्या की आशंका

0
1

आजमगढ़ पवई

 

 

पवई थाना क्षेत्र के बखरिया ग्राम पंचायत में रविवार को मछली पालन की रखवाली करने वाले एक युवक का शव तालाब में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।जानकारी के अनुसार पवई थाना क्षेत्र के बखरिया ग्राम पंचायत निवासी पवन गिरी (32) पुत्र प्रेम गिरी मछली पालन के तालाब की रखवाली करता था। बताया जा रहा है कि घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित तालाब में उसका शव मिला। प्रथम दृष्टया युवक की मौत तालाब में डूबने से होने की बात सामने आ रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या कि असंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है।बताया जाता है कि मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।इस संबंध में पवई थानाध्यक्ष मनीष पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें