दुष्कर्म के वांछित आरोपी के घर पुलिस ने कराई मुनादी, चस्पा की धारा 84 की नोटिस

0
6

बरदह के लसड़ा खुर्द गांव में अतरौलिया पुलिस ने की मुनादी

अतरौलिया

गंभीर धाराओं में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर अतरौलिया पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। अतरौलिया पुलिस ने आरोपी के पैतृक आवास पर पहुंचकर धारा 84 बीएनएसएस (BNSS) की नोटिस चस्पा की और ढोल-नगाड़े के साथ पूरे गांव में मुनादी कराई।

थाना अतरौलिया के निरीक्षक एवं विवेचक हिमेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम लसड़ा खुर्द पहुंचे। यहां उन्होंने दुष्कर्म व अन्य संगीन मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्त आशुतोष राजभर, पुत्र फल्दन राजभर के घर पर धारा 84 बीएनएसएस की नोटिस चस्पा कराई। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी आदेशिका चस्पा करते हुए ग्रामीणों के सामने मुनादी कराकर आरोपी को अदालत में पेश होने की चेतावनी दी गई।

आरोपी आशुतोष राजभर के खिलाफ थाना अतरौलिया में अपराध संख्या 62/26 के तहत दुष्कर्म (धारा 64), मारपीट व धमकी (धारा 352, 351(3) बीएनएस) तथा 67 आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज है। न्यायालय के आदेश पर नियमानुसार शांतिपूर्ण ढंग से यह कार्रवाई संपन्न कराई गई।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी निश्चित समयावधि के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की की अगली कड़ी विधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी.

ब्यूरो चीफ सोनू कुमार की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें