महावीर इंटर कॉलेज मलिकपुरा ने नव वर्ष का स्वागत रामायण का पाठ करा के किया

0
153

मलिकपुरा/ गाज़ीपुर के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत मलिकपुरा में, महावीर इंटर कॉलेज द्वारा नव वर्ष के स्वागत के लिए रामायण पाठ कराया गया। जिसमें प्रबंधक मनोज कुमार सिंह के साथ प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह, उप प्रधानाचार्य उमेश सिंह, दीपक सिंह अजय कुमार व कुछ रिटायर्ड अध्यापक तथा इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज कि अध्यापिकाएं भी मौजूद थी। रामायण पाठ पुरा होने के बाद प्रबंधक के साथ सभी लोगों ने हवन का कार्य किया। हवन के बाद प्रसाद वितरित किया गया तदोपरांत भोजन की भी व्यवस्था थी। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ-साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए विद्यालय को अच्छे से चलाने के लिए कामनाएं की। विद्यालय के पुराने रिटायर्ड स्टॉप को भी बुलाया गया था। जिनमें चंद्रिका यादव, संतलाल राम, शेषनाथ सिंह, धीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, उमेश सिंह आदि लोगों उपस्थित थे। इस अवसर पर आसपास के गणमान्य लोगों के साथ विद्यालय के छात्र व ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्ट के मास न्यूज़
संवादाता जयप्रकाश चंद्रा
गाजीपुर

In