जिलाधिकारी एम.पी.सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न

0
107

 

जमनियां/गाजीपुर जिला के जमानियां तहसील पर आज जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी एम. पी. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 166 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 04 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 888 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 53 शिकायत/प्रार्थना पत्रों  का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 98 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकरी अध्यक्षता में 87 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 08 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 144 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 08 का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी  की अध्यक्षता में 120 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 87 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 12 का निस्तारण किया गया एवं तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 186 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि तत्काल मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराये। उन्होने लेखपालो को निर्देश दिया कि जमीनी विवाद, पत्थर गडढ़ी, चकरोड, पैमाइश, से सम्बन्धित प्रकरणो में एक अभियान चलाते हुए पूरी निष्पक्षता के साथ निष्तारण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, डी0एफ0ओ0, उपजिलाधिकारी जमानियां भारत भार्गव, तहसीलदार जमानियां एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

जय प्रकाश चंद्रा,
सब ब्यूरो चीफ, गाजीपुर

In