थाना अध्यक्ष अखंडनगर धीरेंद्र वर्मा ने नवरात्रि में पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, माँ दुर्गा के दरबार में टेका माथा

0
5

थाना अध्यक्ष अखंडनगर धीरेंद्र वर्मा ने नवरात्रि में पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, माँ दुर्गा के दरबार में टेका माथा

 

*सुल्तानपुर/ अखंडनगर।* शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष अखंडनगर *धीरेंद्र वर्मा* मयहमराही पुलिस बल के साथ गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, महिला सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

इस दौरान थाना अध्यक्ष ने *माँ दुर्गा का दर्शन-पूजन* कर आशीर्वाद लिया और पंडाल में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने माता रानी से क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की।

उन्होंने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें