धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
अखण्डनगर /सुल्तानपुर
धरती पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की जिनका जन्म _22नवम्वर 1939 को मृत्यु 10 अक्टूबर 2022 को हुई थी।उनका श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 अखण्डनगर चौक 200 मीटर मेन रोड दोस्तपुर मार्ग पर किया गया।मुलायम सिंह यादव को याद कर SP कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, 2027 चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई
कार्यक्रम में सुल्तानपुर सांसद *राम भुआल निषाद* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व विधायक *भगेलूराम*, वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक *अरुण वर्मा* सहित कई विधानसभा प्रत्याशी के दावेदार भी मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को “नेताजी” और पिछड़ों, दलितों और किसानों के मसीहा बताते हुए उनके संघर्ष और विचारों को याद किया। सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
*2027 की तैयारी पर फोकस*
कार्यक्रम के बाद हुई बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। सांसद राम भुआल निषाद ने कहा कि “नेताजी के बताए मार्ग पर चलकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। पीडीए की एकता ही 2027 में SP की जीत की गारंटी है।”
पूर्व विधायक भगेलूराम और अरुण वर्मा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर समाजवादी सरकार की योजनाएं गिनाने और जनता से संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
सभा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि _समाजवादी पार्टी के सांसद, सुल्तानपुर राम भुवाल निषाद रहे। उन्होंने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम मे पूर्व विधायक भगेलूराम ने नेता स्व. मुलायम सिंह यादव को फूल माला चढ़ाकरश्रद्धा-सुमनअर्पितकिऐ, राम चन्दर चौधरी पूर्व विधायक, अरुण कुमार वर्मा पूर्व विधायक जयसिंह पुर, रणजीत यादव विधान सभाध्यक्ष, राकेश रंजन (प्रबंधक पी.जी.कालेज)राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजदूर संघ. भीमराव अम्बेडकर वाहिनी , राहुल गौतम, शकुन्तला सोनकर चेयरमैन दोस्त पुर, रमेश सोनकर चेयरमैन प्रतिनिधि दोस्त पुर, डा.दिलीप गौतम, जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, सूर्य भान यादव, विजय वर्मा पूर्व ब्लाकअध्यक्ष,राम सहाय पूर्व जिलाध्यक्ष, राम यस यादव कार्यक्रम कोषाध्यक्ष, रमाकांत यादव (महासचिव), प्रमोद यादव (जोनल प्रभारी) संदीप अकेला, राम केदारनाथ यादव, विनोद प्रजापति, राम सूरत प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष मजदूर सभा, दुर्गावती कनौजिया जिलाध्यक्ष मजदूर संघ, नफीसा खातून जिलाध्यक्ष महिला सभा, सुमित्रा गौतम महिला ब्लाक अध्यक्ष, उषा यादव, अंकिता वर्मा, सावित्री मौर्य, कैलाश नाथ अलीपुर, लवकुश गिधौना, नन्दलाल फरीद पुर, बुद्धिराम पेन्टर अखण्डनगर, गोलू यादव बुथ अध्यक्ष अखण्डनगर,भगवानदासयादव,अंगद चौधरी। इस अपने संबोधन में कहा कि नेताजी ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े समाज की लड़ाई लड़ी। उनके विचार आज भी हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
श्रद्धांजलि सभा में प्रतापगढ़ की प्रसिद्ध बिरहा गायिका (मुस्कान चंचल) ने अपनी प्रस्तुति से सभी को भावविभोर कर दिया। उन्होंने नेताजी के जीवन पर आधारित बिरहा गायन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नेता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर ।



















