श्रध्दा सेवा समित अयोध्या के नेतृत्व मे निकाला गया तिरंगा शोभा यात्रा

0
144

 

सुल्तानपुर(अखंड नगर)
अखंड नगर विकास खंड में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत जल उत्सव एवं आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विकास खंड अखंड नगर सुल्तानपुर में आई एस ए श्रद्धा सेवा समिति अयोध्या के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा निकाला गया इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व श्रद्धा सेवा समिति संस्था के सचिव एस एन पाण्डेय टीम लीडर अमरजीत यादव कर रहे थे तिरंगा यात्रा का प्रारंभ मुख्य अतिथि कादीपुर विधानसभा के विधायक राजेश गौतम ब्लाक प्रमुख करिश्मा गौतम खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह तथा अन्य सहायक अधिकारी तथा कर्मचारी लोग उपस्थित रहे आदि लोग इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से क्षेत्र की जनता को जागरूक किया यह तिरंगा यात्रा विकासखंड अखंड नगर कार्यालय से चलकर अखंड नगर बाजार तक लोगों को राष्ट्र के प्रति सम्मान सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण रूप से राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर देश प्रेम की भावना से देश की रक्षा करने का हर देशवासी का कर्तव्य है तथा जीवन पर्यंत राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना सभी भारतीयों का धर्म है आजादी के 75 वर्ष पूर्व जब यह देश गुलाम था तो इस देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश को आजाद किया आज उन वीर सपूतों की याद आजादी का अमृत महोत्सव मना कर जश्न मना रहे हैं। समस्त भारत के नागरिको को इस राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए।

के मास न्यूज अखंड नगर सुल्तानपुर

In