मुड़िला बाजार में दीपावली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

0
1

मुड़िला बाजार में दीपावली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

 

मुड़िला कादीपुर थाना अंतर्गत मुडिला बाजार में रविवार, 8 नवंबर को दीपावली की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से बाजार में चहल-पहल रही। आसपास के गांवों से भी लोग खरीदारी करने पहुंचे।

 

लोगों ने पूजा के लिए भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की छोटी-बड़ी मूर्तियां खरीदीं। मिठाइयों और पटाखों की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंचे। सजावटी सामान की दुकानों पर भी रौनक रही।

 

बाजार में मिट्टी के दीये बेचने वाले अमित प्रजापति ने बताया कि इस साल दीयों की बिक्री कम हो रही है। उनके मुताबिक, लोग मोमबत्ती और झालरें ज्यादा खरीद रहे हैं।

 

अमित ने कहा कि मिट्टी के दीये परंपरा और संस्कृति का हिस्सा हैं। उन्होंने लोगों से आधुनिक सजावट के साथ मिट्टी के दीये खरीदने की अपील की, ताकि पारंपरिक कारीगरों को रोजगार मिल सके।

 

त्योहार को देखते हुए मुड़िला चौकी के पुलिसकर्मी बाजार में सतर्क रहे। वे शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए तैनात थे।

 

विवेक कुमार पत्रकार

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें