यूपी बोर्ड का बड़ा ऐलान: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू, विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन में खत्म होगी परीक्षा

0
3

यूपी बोर्ड का बड़ा ऐलान: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू, विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन में खत्म होगी परीक्षा

 

मुडिला/सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा 12 अक्टूबर को जारी सूचना के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं *5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक* चलेंगी।

 

इस बार का पूरा कार्यक्रम विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए तैयार किया गया है। बोर्ड ने परीक्षा को महज 15 कार्यदिवस यानी 20 दिन के अंदर समाप्त कराने का लक्ष्य रखा है, ताकि चुनाव की तैयारियों में कोई टकराव न हो।

 

*दो पालियों में होगी परीक्षा*

परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी –

– पहली पाली: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक

– दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

 

*पूरा टाइमटेबल – एक नजर में*

 

*हाईस्कूल (10वीं) मुख्य पेपर:*

5 फरवरी – हिंदी, प्रारंभिक हिंदी

8 फरवरी – सामाजिक विज्ञान

10 फरवरी – अंग्रेजी

13 फरवरी – गणित

17 फरवरी – विज्ञान

 

*इंटरमीडिएट (12वीं) मुख्य पेपर:*

5 फरवरी – हिंदी, सामान्य हिंदी

8 फरवरी – अंग्रेजी

12 फरवरी – जीव विज्ञान, गणित

15 फरवरी – रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र

17 फरवरी – भौतिक विज्ञान

 

*52 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा*

इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 52,04,713 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें हाईस्कूल के 27,75,741 और इंटर के 24,28,972 परीक्षार्थी शामिल हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार 1,32,719 परीक्षार्थी कम हैं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह संभावित टाइमटेबल है। यदि विधानसभा चुनाव की तारीखें इससे टकराती हैं तो तिथियों में संशोधन किया जा सकता है।

 

छात्र पूरा टाइमटेबल http://upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

 

*रिपोर्ट – विवेक कुमार पत्रकार*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें