अशोक विजयधम्म दशमी के शुभ अवसर पर धम्मदेशना से गूंजा प्रांगण
मुडिला /अखंडनगर थाना अंतर्गत आजादनगर बाजार में दिनांक 31 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार कोबुद्धांकुर भीम ज्योति सेवा संस्थान के तत्वावधान में महान सम्राट अशोक धम्म विजय दशमी समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर तथागत गौतम बुद्ध, चक्रवर्ती सम्राट अशोक और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बौद्ध ध्वज पंचशील ध्वज फहराकर धम्म वंदना की गई।
समारोह में मुख्य वक्ता के रूप नागपुर दीक्षाभूमि से भंते देवमित्रमें पहुंचे । भंते देवमित्र ने उपस्थित उपासक-उपासिकाओं को धम्म देशना दी। उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद शस्त्र त्याग कर भगवान बुद्ध के धम्म की शरण ली थी और पूरे विश्व में बौद्ध धम्म का प्रचार किया था। इसी दिन को अशोक विजय दशमी के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे सफेद वस्त्रों में उपस्थित रहे। सभी ने त्रिशरण पंचशील ग्रहण की और बुद्ध वंदना की।
आयोजक समिति ने बताया कि संस्थान लगातार समाज में बुद्ध धम्म और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।
विवेक कुमार पत्रकार



















