सर्वहित विकास फाउंडेशन की सराहनीय पहल, गरीब एवं असहाय बच्चों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

0
1

जौनपुर – जौनपुर में सर्वहित विकास फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर एडवोकेट, हाईकोर्ट प्रयागराज एवं राम मूरत यादव की ओर से गरीब एवं असहाय बच्चों के हित में एक सराहनीय पहल की गई।

इस दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि शिक्षा ही जीवन में सफलता प्राप्त करने और समाज में सम्मानजनक स्थान बनाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए उन्हें लड्डू की मिठाई भी खिलाई गई। मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

सर्वहित विकास फाउंडेशन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

इस तरह की पहल समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों के मन में आगे बढ़ने का नया उत्साह पैदा करती है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें