*अखण्डनगर, सुल्तानपुर।* ग्राम पंचायत लोरपुर, थाना अखण्डनगर, जनपद सुल्तानपुर में माननीय न्यायालय की अवहेलना का मामला सामने आया है। पीड़ित का कहना है कि स्टे ऑर्डर होने के बावजूद दबंगई से मकान का निर्माण कार्य कर रहे है। जिसके संबंध में पीड़ित कभी थाने का कभी कचहरी का चक्कर काट रहा है कहीं नही हो रही है सुनवाई।
मामला ग्राम पंचायत लोरपुर का है। वादी अशोक कुमार सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह हैं, जबकि दूसरा पक्ष अमरेज सिंह पुत्र राम नायक सिंह निवासी ग्राम पंचायत लोरपुर बताया जा रहा है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि जमीन को लेकर माननीय न्यायालय से स्टे ऑर्डर प्राप्त है, इसके बावजूद विपक्षी द्वारा न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए दबंगई से मकान का निर्माण कार्य कर रहे है।
पीड़ित पक्ष ने एस डी एम कादीपुर को प्रार्थना पत्र दे कर न्याय की गुहार लगाई है और स्टे ऑर्डर का पालन कराते हुए निर्माण कार्य रुकवाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नरेश कुमार केमास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर
















