पुत्र को ढूंढ रही मां ने पवई पुलिस से किया शिकायत 17 मई की रात सेराज को घर से उठा ले गई थी पुलिस

0
0

 

 

पवई(आजमगढ़) पवई थाना क्षेत्र के पवई रकबा निवासिनी मेहनाज फातमा,ने मंगलवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गोहर लगाई है। पवई रकबा निवासिनी मेहनाज खान ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि रविवार देर रात पुलिस की बर्दी में आधा दर्जन से अधिक लोग आए और दरवाजा खुलवाकर घर में सो रहे उसके पुत्र सेराज को उठा ले गई।जब पुलिस से पूछा गया तो उनके द्वारा यह बताया गया कि कल सुबह पवई थाने पर चली आना वही तुम्हारे पुत्र को पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा।दूसरे दिन सुबह जब वह पवई थाने पर गई तो सेराज वहां नहीं मिला। शिकायती पत्र में मेहनाज ने यह भी कहा कि वह और उसका परिवार किसी अनहोनी की आशंका से काफी परेशान है और पुलिस से आग्रह है कि उसे सकुशल घर वापस करवाए।

पवई संवाददाता मुकेश कुमार

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें