आजमगढ़
संवाददाता,माहुल(आजमगढ़)अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल अंबारी मार्ग पर छः मई को महिला के कान की बाली छीनने वाले मामले में सोमवार को माहुल चौकी की पुलिस को। बड़ी कामयाबी मिली।घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल ने क्षेत्र के कौलगढ़ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर गांव निवासी अरविंद कुमार छः मई को अपनी पत्नी को साथ में लिवाकर बाइक से शादी समारोह में जा रहा था और जैसे ही वह माहुल अंबारी मार्ग पर पुलिस पिकेट के पास पहुंचा पीछे से बाइक से आए दो अज्ञात बदमाशों ने उसकी पत्नी ममता के कान की बाली छीन कर फरार हो गए थे।घटना के बाद पुलिस अभियोग दर्ज कर घटना में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर तलाश ने लगी हुई थी।सोमवार शाम को मुखबिर की सूचना पर माहुल चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल पुलिस बल के साथ कौलगढ़ पुल के समीप पहुंचे तो देखा कि एक युवक वहां पर पुल पर बैठा है और पुलिस को देख कर भागने लगा उसके बाद पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया।पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम विजेंद्र विश्वकर्मा बताया और कहा कि वह आंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर भटौली गांव का निवासी है।पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह महिला के कान की बाली छीनने की घटना में शामिल था बाद में पुलिस ने उसके बताए गए स्थान से कान की बाली को बरामद करने के बाद मंगलवार को उसका चालान कर दिया।
अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

















