(आजमगढ़) माहुल फूलपुर तहसील क्षेत्र के मोलनापुर गांव में शनिवार को नायब तहसीलदार फूलपुर राजाराम की अगुआई में पहुंची राजस्व और पुलिस टीम ने प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर वर्षों से हुए अवैध कब्जे को हटवा दिया।टीम ने उक्त भूमि में अवैध रूप से निर्मित मदरसे को वेकहो लोडर के माध्यम से तुड़वाकर मलवा के साथ उक्त भूमि को ग्राम प्रधान को सुपुर्द किया।
ग्राम मोलनापुर में गाटा संख्या 68 रकवा.188 हे0 भूमि राजस्व अभिलेखों में प्राथमिक विद्यालय की भूमि है।उक्त भूमि पर गांव के कुछ लोग मदरसा चला रहे थे।इसी गांव के अच्छेलाल मौर्य भाजपा के बूथ अध्यक्ष है।उन्होंने उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने हेतु डीएम से लेकर उपजिलाधिकारी फूलपुर तक शिकायती पत्र दिया था।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी फूलपुर ने उक्त भूमि की मापी और अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए नायब तहसीलदार राजाराम की अगुआई में राजस्व निरीक्षक राम आसरे ,लेखपाल शिवानी जायसवाल,विवेक यादव,मिथिलेश मौर्य और अनुराग यादव के साथ छः सदस्यीय राजस्व टीम गठित किया राजस्व टीम के साथ चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल, उपनिरीक्षक श्यामकुमार दुबे हे0 का0 सुरेंद्र निषाद का0 अर्पित सिंह वा अन्य पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और विद्यालय की भूमि में बने मदरसे के पांच कमरे को वेकहो लोडर के माध्यम से जमीदोज करा दिया और मलवे सहित उक्त भूमि को यहां के प्रधान अयूब अहमद को सुपुर्द कर दिया मौके पर गांव के मुशीर अहमद अच्छे लाल मौर्य व अन्य लोग रहे प्रशासन की इस कार्यवाही से गांव में हड़कंप मचा रहा
अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट*

















