मुडिला / कादीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा भीटी पहाड़पुर गांव में नहर के बीचोबीच से जेसीबी मशीन द्वारा कथित रूप से अवैध मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर में काफी गहराई तक खुदाई कर मिट्टी निकालकर बेची जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, रात में अवैध खनन की सूचना बीरी हाजीपुर चौकी पुलिस को दी गई थी। उनका कहना है कि सूचना देने के बावजूद खनन नहीं रुका और जेसीबी से नहर में खुदाई जारी रही।
गांव वालों का कहना है कि बरसात का मौसम नजदीक है। बारिश होने पर खुदाई से बने गहरे गड्ढे पानी से भर जाएंगे, जिससे किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि कोई अनजान व्यक्ति, बच्चा या बुजुर्ग नहर के पास पहुंच जाए तो हादसा होने का खतरा बना रहेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नहर में हो रहे कथित अवैध खनन की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाए तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
के मास न्यूज़ पत्रकार मुडिला



















