बिजली विभाग के एसडीओ पर दुकान में घुसकर नाबालिक से अभद्रता की जिलाधिकारी से की शिकायत कार्यवाही की मांग

0
10

 

आरोप
बिजली विभाग के एसडीओ पर दुकान में घुसकर नाबालिक बेटी से अभद्रता, व मृतक मां और पत्नी को टीम के सामने बुलाने के लिए बना रहे थे दबाव
जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर की गई है कार्रवाई की मांग
अहरौला। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित छेदीलाल सोनी पुत्र जवाहर सोमवार को जिलाधिकारी आजमगढ़ को शिकायती पत्र देकर सब स्टेशन रेडहा के बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी महेश गुप्ता पर आरोप लगाया है कि 23 जून को बिजली विभाग के एसडीओ महेश गुप्ता टीम के साथ दुकान पर पहुंचे उसे समय घर पर मेरी नाबालिक बेटी और स्टाफ के लोग मौजूद थे एसडीओ टीम के साथ दुकान में घुसकर कर नाबालिक बेटी से जबरिया बयान लेने लगे और कह रहे थे की बयान दो की बिजली विभाग की केवल हम लोगों ने काटा है बेटी ने मना किय तो उसके साथ अभद्रता करने लगे सारी घटना लगे सीसीटीबी मे रिकार्ड है और धमकी दे रहे थे कह रहे थे अपनी मां व दादी को बुलाओ जबकि दोनो लोगो का निधन हो चुका है अगल-बगल के लोगो ने विरोध किया तो धमकाने लगे हमारे घर पर 10 किलोवाट का सोलर पैनल लगा है जिससे हमारा काम संचालितहोता है। बताते चले 29 अक्टूबर 2025 को खुद विभाग के लोगों ने पहुंच कर कनेक्शन कटकर विच्छेदन रसीद भी दिया गया है और मेरे पास साक्ष्य भी मौजूद है उस समय समय 37777 रुपए की बिल बताई गई नया मीटर लगाकर 4 लाख बिजली का बिल भेज दिया गया और बार-बार बिल को सेटलमेंट करने के लिए तत्कालीन जेई व वर्तमान एसडीओ महेश गुप्ता ₹50 हजार की मांग बिल को खत्म करने के लिए कर रहे थे मेरे द्वारा इसकी शिकायत उस समय उच्च अधिकारियों से भी की गई थी बताते चलें इसके पहले भी अहरौला थाना में लगभग एक महीना पहले बिजली विभाग के अधिकारी के द्वारा एसडीओ महेश कुमार गुप्ता के खिलाफ अहरौला थाना में बिजली बिल गलत तरीके से बिल बढ़ाने पर प्राथमिक दर्ज कराई गई थी। छेदीलाल सोनी ने बताया इस मामले को लेकर हमने जन सूचना अधिकार के तहत सूचना भी मांगी है सूचना आयोग से एसडीओ को तलब किया गया था लेकिन अभी यह हाजिर नहीं हुए हैं 1 साल से लगातार बिजली विभाग के एसडीओ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी यहां बने हुए हैं और सालों से मेरी दुकान पर बार बार पहुंच कर प्रताड़ित करते हैं और जबरिया सुविधा शुल्क की मांग करते हैं और धमकी भी देते हैं कि मैं ऐसे मुकदमे में फंसाऊंगा की जमानत नहीं होगी और लगातार दबाव बना रहे हैं इसी क्रम में 23 जून को पहुंचकर दुकान पर नाबालिक बेटी थी उसे भी धमकाया और उससे जबरिया बयान के लिए दबाव बना रहे थे अभद्रता की छेदी सोनी ने बताया कि जिला अधिकारी आजमगढ़ को सोमवार को शिकायती पत्र दिया है जिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस संबंध में उपखंड अधिकारी बिजली महेश कुमार गुप्ता ने आरोपी को खारिज करते हुए कहा की एक लाख के बकाया उपभोक्ताओं के यहां लखनऊ से मॉनिटरिंग हो रही है जिसे विजिलेंस टीम के साथ अधिशासी अभियंता और अन्य लोग भी मौजूद थे टीम वहां पहुंची थी और बकाया न जमा करने का कारण जानना चाहती थी.

अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें