उच्च अधिकारियों के मदद के आश्वासन पर माने परिवारीजन, 20 घंटे बाद शव का किया अंतिम संस्कार

0
1

बरौंसा सुल्तानपुर

जनपद सुल्तानपुर थाना गोसाईगंज रविवार को करीबहार जासापार गांव में आजाद वर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में मंगलवार को भी हंगामा हुआ 20 घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुई रंजिश के चलते कारी बाहर जासापारा निवासी आजाद वर्मा की हत्या कर दी गई थी सोमवार देर शाम 6:00 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया परिजन आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई एक करोड़ की आर्थिक सहायता एक सदस्य को सरकारी नौकरी शस्त्र लाइसेंस पुलिस सुरक्षा आरोपियों के मकान गिराने और ईट भट्टे पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे एडीएम एफ आर राकेश सिंह एएसपी बृज नारायण सिंह सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह और एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात सिंह परिजनों को समझने में जुटे रहे लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने मृतक के बड़े भाई बदल वर्मा को जिला मुख्यालय ले जाकर जिला अधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारू निगम से मुलाकात कराई

वहीं डीएम एसपी से परिजन की मुलाकात के बाद एएसपी बृज नारायण सिंह और एडीएम प्रशासन रत्न प्रिया गांव पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों को नियमानुसार हर संभव मदद का आश्वासन दिया दोपहर करीब 12:00 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए एएसपी बृज नारायण सिंह ने बताया की हत्या के मामले में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे विधिक कार्रवाई जारी रहेगी

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें