आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

0
0

 

आजमगढ़। जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और एक पल की चूक ने एक हंसते-खेलते परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 238.5 पर हुए इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्सल वाहन संख्या RJ 09 GB 6297 गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या HR 51 CW 5271 अचानक अनियंत्रित होकर पार्सल वाहन में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद का दृश्य बेहद दर्दनाक था। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
हादसे में मृत सभी लोग बिहार के सिवान जनपद के थाना सिसवन क्षेत्र के ग्राम गयासपुर निवासी बताए गए हैं। मृतकों में 43 वर्षीय मनीष कुमार श्रीवास्तव पुत्र प्रेम कुमार, उनकी पत्नी 40 वर्षीय कंचन देवी, 16 वर्षीय पुत्री आस्था कुमारी, 11 वर्षीय पुत्री अदिति तथा लगभग 20 वर्षीय उनका पुत्र शामिल है, जिसका नाम समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका था।
बताया जा रहा है कि पूरा परिवार अपने गांव गयासपुर से फरीदाबाद जा रहा था, जहां परिवार की रोजी-रोटी जुड़ी हुई थी। किसी को क्या पता था कि घर से निकला यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। परिवार के सपने, बच्चों की मुस्कान और भविष्य की उम्मीदें कुछ ही सेकेंड में सड़क पर बिखर गईं।
घटना की सूचना मिलते ही कंधरापुर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार भी हॉस्पिटल व पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई हादसे के कुछ समय तक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर यातायात वधित रहा पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात सामान्य रूप से चालू करवाया पुलिस दुर्घटना के कर्मों की गहन जांच कर रही है इस हृदय बिदारत घटना ने तेज रफ्तार के ख़तरों को उजागर किया है। ब्यूरो चीफ सोनू कुमार की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें