नवम्बर में फ्री राशन का वितरण 6 से 30 नवम्बर तक – जिला पूर्ति अधिकारी

0
2

नवम्बर में फ्री राशन का वितरण 6 से 30 नवम्बर तक – जिला पूर्ति अधिकारी

 

*अंत्योदय कार्ड पर 35 किलो, पात्र गृहस्थी में प्रति यूनिट 5 किलो मिलेगा निःशुल्क गेहूं-चावल, 30 नवम्बर को OTP से भी मिलेगा राशन*

 

*सुल्तानपुर।* राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जनपद में माह नवम्बर-2026 के सापेक्ष निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 06 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 के बीच किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या-4867 दिनांक 03.11.2026 के अनुपालन में वितरण होगा। इसके अंतर्गत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल (कुल 35 किलो) तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 02 किलो गेहूं व 03 किलो चावल (कुल 05 किलो) ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन से वितरित किया जाएगा।

 

वितरण की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2026 निर्धारित है, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण न होने पर मोबाइल OTP वेरिफिकेशन से भी वितरण किया जा सकेगा।

 

उन्होंने सभी उचित दर विक्रेताओं को नोडल/पर्यवेक्षक अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार वितरण सुनिश्चित करने तथा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षकों को भ्रमणशील रहकर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। अनियमितता पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें