महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से तीन बिखरे परिवार फिर हुए एक

0
6

गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर ने पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए तीन दंपतियों के बीच चल रहे विवाद को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझा दिया। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझाने-बुझाने के बाद आपसी सहमति से उनके गिले-शिकवे दूर कराए गए और तीनों दंपतियों की सकुशल विदाई कराई गई।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में रविवार को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 32 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इस दौरान लंबे समय से विवादित चल रहे तीन मामलों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। मध्यस्थता के दौरान दोनों पक्ष बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर साथ रहने के लिए राजी हुए। इसके अलावा 06 प्रकरणों में आपसी कुशलता के बाद पत्रावलियां बंद की गईं, जबकि 09 प्रकरणों में पक्षकारों को विधिक सुझाव देते हुए पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। वहीं 06 मामलों में दोनों पक्षों के उपस्थित नहीं होने के कारण पत्रावलियां बंद कर दी गईं। शेष मामलों में अभी मध्यस्थता नहीं हो पाने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई।
प्रकरणों के निस्तारण में काउंसलर विक्रमादित्य मिश्रा, वीरेंद्र नाथ राम, कमरुद्दीन, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी सोनाली, सविता, संध्या, अभिलाषा तथा आरक्षी शिव शंकर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की प्रमुख भूमिका रही।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें