होली के दिन मेट्रो और बस सर्विसे बंद

0
88

न ई दिल्ली -होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इसके अलावा, मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी 08 मार्च, 2023 को दोपहर 2:30 बजे के बाद से चलेंगी।
होली के त्योहार पर रंग खेलने के लिए अगर आप भी कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो दिल्ली-एनसीआर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। होली यानी 8 मार्च को बस और मेट्रो सेवाएं बाधित रहेंगी.
DMRC के मुताबिक, होली के त्योहार के दिन यानी 08 मार्च, 2023 (बुधवार) को रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। मेट्रो ट्रेन सेवाएं 08 मार्च को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
मेट्रो फीडर बस और डीटीसी सेवा भी बाधित
इसके अलावा, मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी 08 मार्च, 2023 को दोपहर 2:30 बजे के बाद से चलेंगी। यानी सुबह के वक्त मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।इसके साथ ही डीटीसी यानी दिल्ली परिवहन निगम से दी गई जानकारी के मुताबिक, दोपहर दो बजे तक सिटी बस सेवा बाधित रहेगी।
इसके बाद बस सेवा शुरू होगी लेकिन बसों का संचालन
कुछ चुनिंदा रूटों पर आवश्यकता के अनुसार ही किया जाएगा।

के मास न्यूज़ – रिपोर्टिंग काजल

In