धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में युवक गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष किया गया पेश

0
1

सुलतानपुर

सुल्तानपुर जनपद मे दिनांक12 जून 2026 को थाना धनपतगंज पुलिस टीम ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार थाना धनपतगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 112/2026, धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के तहत आरोपी मो. तौसीफ रजा कादरी पुत्र मौतीन खान निवासी रामनगर, थाना बल्दीराय, जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक 2 जून 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के घर से कहीं चले जाने की सूचना थाना धनपतगंज में दी थी, जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को युवती के घर वापस आने के बाद उसके पिता द्वारा दिए गए नए प्रार्थना पत्र के आधार पर मो. तौसीफ रजा कादरी के विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को राधे का पुरवा पीपरगांव अंडरपास क्षेत्र से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, कांस्टेबल सतीश यादव तथा कांस्टेबल अवनीश भारती शामिल रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें