मुस्लिम युवकों से जबरन लगवाए जय श्री राम का नारा, कुछ धार्मिक गुंडों ने मिलकर 20 मिनट तक की पिटाई

0
1

 

मुडिला/ सुल्तानपुर के दोस्तपुर से ढकवा बाजार की तरफ जा रहे दो मुस्लिम युवकों को रास्ते में रोककर जबरन जय श्री राम का नारा लगवाए और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लगभग 20 मिनट तक पिटाई की वीडियो बनाकर वायरल किया। और मिली जानकारी के अनुसार 25 हजार रूपए और ड्रिल मशीन की छिनैती भी की। पूरा मामला प्रतापगढ़ जिले के देवसरा थाना अंतर्गत ग्रामसभा रामगंज के आफताब आलम पुत्र जमील अपने रिश्तेदार मोहम्मद जिशान पुत्र जुनैद दोस्तपुर सुल्तानपुर में आया था। इसके आफताब आलम और जिशान कुछ सामान लेने के लिए ढकवा बाजार जा रहे थे, रास्ते में घात लगाए बैठे सक्षम पांडेय, कमल , चंदन, सूरज,राजा नामक युवकों ने दोनो को रोककर पिटाई करनी शुरू कर दी और जय श्री राम बोलने का दबाव डालने लगे, उन दोनों ने जय श्री राम का नारा भी लगाया लेकिन उन लोगो ने पीटना बंद नही किए ।पिटाई करने वालो में से एक युवक ने वीडियो बनाया जिसको उन लोगो ने वायरल कर दिया, जिससे उन लोगो का नाम पता चलता है। पिटाई के बाद उन लोगो ने धमकी दी की अगर किसी को बताओगे तो जान से मार देंगे। उन दोनों ने घर जाकर घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। लेकिन जब एक युवक की तबीयत खराब होने लगी तो उन लोगो ने परिजन को घटना की पूरी जानकारी दी और वायरल वीडियो भी मिला। तब उन लोगो ने हिम्मत जुटाकर थाना चांदा सुल्तानपुर में एफ आई आर दर्ज करवाई।

 

के मास न्यूज पत्रकार मुड़िला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें