बहुजन मुक्ति पार्टी की मण्डल स्तरीय विशाल जनसभा सम्पन्न, उमड़ा जनसैलाब

0
10

बहुजन मुक्ति पार्टी की मण्डल स्तरीय विशाल जनसभा सम्पन्न, उमड़ा जनसैलाब

 

*मुडिला/अकबरपुर, अंबेडकरनगर।* दिनांक 09 नवंबर 2026, दिन सोमवार को बहुजन मुक्ति पार्टी की मण्डल स्तरीय विशाल जनसभा का आयोजन कटारिया बाग, याकूबपुर, टांडा रोड बाईपास, अकबरपुर, अंबेडकरनगर में उत्साह और जोश के साथ किया गया। जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। मंच पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज को अपने हक-अधिकार के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि बहुजन मुक्ति पार्टी बहुजनों की आवाज को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मा. वामन मेश्राम साहब ने बहुजन समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप चौधरी विकास पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा नईदिल्ली की उपस्थिति रही। वक्तागण के रूप में मा. लाल बहादुर त्यागी, मा. चौधरी विकास पटेल, जावेद अहमद, हनुमान प्रसाद त्यागी,एड सुभाष नागवंशी, पूनम कौशल, कृष्ण कुमार गौतम लोकसभा प्रत्याशी सुल्तानपुर , ओमवीर वर्मा, रामधारी दिनकर बहुजन मुक्ति पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नई दिल्ली, जितेंद्र राजभर, चांद मोहम्मद राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा राष्ट्रीय प्रभारी नई दिल्ली, सहित सभी वक्ताओं ने अपना अपना वक्तव्य प्रस्तुत किय। इस कार्यक्रम में लगभग 2 हजार का जनसैलाब उमड़ा। सभा के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने और गांव-गांव तक संगठन को पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

विवेक कुमार पत्रकार

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें