सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जनपद की विधानसभा 188 सुल्तानपुर से प्रत्याशी घोषित।विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र 188 में सियासी हलचल तेज हो गई है।बसपा सुप्रीमो मायावती ने इम्तियाज अहमद उर्फ ‘भुट्टू’ को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र अंबेडकर की ओर से जारी पत्र में इसकी पुष्टि की गई है।प्रत्याशी की घोषणा के बाद कल 11 बजे तिकोनिया पार्क में स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल,पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही सुल्तानपुर विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
In



















