कादीपुर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का किया गया जोरदार स्वागत

0
7

 

मुडिला/ कादीपुर विधानसभा क्षेत्र मलिकपुर नोनरा में बहुजन समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का जोरदार स्वागत किया गया। दिनांक 20 सितंबर 2026 दिन रविवार को शाम लगभग 6 बजे मलिकपुर नोनरा में शिवम एच पी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी पर एजेंसी प्रबंधक सुभाष दूबे के द्वार प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के आने की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण इकट्ठा हो गए।प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल कादीपुर विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व जिलापंचायत प्रत्याशी रवींद्र गौतम के पिताजी के जलदान कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ विनय पाठक प्रत्याशी अमेठी, मंडल प्रभारी सुरेश गौतम , सर्वेश अंबेडकर बसपा जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर,  सदर जयसिंहपुर प्रभारी प्रत्याशी इंजी इंद्रमनी वर्मा सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें