सुलतानपुर में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश, दिन में छाया अंधेरा

0
5

मुडिला/सुलतानपुर जनपद में शनिवार को सुबह लगभग 10:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद आसमान में घने काले बादल छा गए और दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया। कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली।जनपद के सभी स्थान पर तेज हवाएं चली और पानी बरसा ।समुचे जनपद में जयसिंहपुर और दोस्तपुर से लेकर करौंदी कला अखंड नगर,मुडिला कादीपुर चांदा और लंभुआ से लेकर के सुल्तानपुर धम्मौर टाटिया नगर एवं धनपतगंज जैसे क्षेत्रों में करीब 2 घंटे से कहीं हल्की और कहीं तेज बरसात हुई ।अचानक बदले मौसम के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि आंधी के दौरान सड़कों पर धूल का गुबार छाने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।

बारिश शुरू होने के साथ ही बच्चे, युवा और किसान खासे उत्साहित नजर आए। लंबे समय से पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच हुई वर्षा ने मौसम को सुहावना बना दिया।

 

किसानों का मानना है कि यह बारिश खरीफ फसलों की तैयारी के लिए भी लाभदायक साबित हो सकती है।

मौसम के अचानक बदले मिजाज ने जनजीवन को राहत तो दी है, लेकिन तेज हवा और बारिश के कारण लोगों को सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। फिलहाल पूरे जिले में मौसम सुहावना बना हुआ है और गर्मी का असर काफी कम हो गया है।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें