किसान यूनियन कमेटी सुलतानपुर द्वारा किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरना

0
69

सुलतानपुर/जिला मुख्यालय सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में किसान यूनियन कमेटी सुल्तानपुर के द्वारा किसान विरोधी बिल के खिलाफ अनवरत अनिश्चितकालीन है धरना प्रदर्शन 27 जुलाई 2021 से लगातार चालू है
किसानों की मुख्य मांगें निम्न हैं
1. किसान विरोधी तीनों काले कानून रद्द किए जाएं।
2. एमएसपी पर कानून बनाया जाए।
3. बिजली के बिल 2020 लागू किया जाए।
4. डीजल पेट्रोल गैस के दाम कम किए जाए।
5.किसानों की फसल को आवारा पशुओं जैसे छुट्टा गाय ,सांड ,नीलगाय तथा जंगली सुअर से बचाने की व्यवस्था की जाए।
6. किसान पेंशन हरियाणा की तर्ज पर 7800 लागू किया जाए।
7. हरियाणा में हुए दंगे के दोषी डीएम को मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाए।
धरने के मुख्य आयोजक रमाशंकर चौधरी अध्यक्ष किसान यूनियन कमेटी सुल्तानपुर, शारदा प्रसाद पांडे किसान संगठन संयोजक सुल्तानपुर, तथा राधेश्याम वर्मा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सुल्तानपुर इकाई तथा किसान यूनियन के तमाम कार्यकर्ता हैं।

केमास न्यूज़ सुल्तानपुर

In