थाना मोतिगरपुर पुलिस द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में प्रकाश में आये अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार

0
4

प्रेस नोट

थाना मोतिगरपुर जनपद – सुलतानपुर

दिनांक – 31/08/2026

 

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय श्री विनीत जायसवाल, के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मोतिगरपुर श्री अनिरुद्ध कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मोतिगरपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 0176/2026, धारा 109/61(2)/3(5) बीएनएस एवं धारा 29-बी आर्म्स एक्ट से संबंधित प्रकाश में आए 02 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।

 

घटना का संक्षिप्त विवरण

 

दिनांक 28.08.2026 को वादी श्री दानबहादुर सिंह पुत्र समरबहादुर सिंह निवासी ग्राम मुड़हा थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर के भाई विपिन सिंह को अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली मारकर घायल कर दिया गया था, जिसके संबंध में थाना मोतिगरपुर पर मु0अ0सं0 0176/2026, धारा 109/61(2)/3(5) बीएनएस एवं धारा 29-बी आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त घटना में गिरफ्तार अभियुक्ता कमलेश सिंह एवं अभियुक्त रणधीर सिंह उर्फ वीरबहादुर सिंह की भूमिका आपराधिक षड्यंत्र में पाई गई। दोनों अभियुक्तों द्वारा अपराध कारित किए जाने हेतु आपराधिक षड्यंत्र रचने के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर धारा 61(2) बीएनएस के अंतर्गत दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

कमलेश सिंह पत्नी रणधीर सिंह उर्फ वीरबहादुर सिंह निवासी ग्राम मुड़हा थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर।

रणधीर सिंह उर्फ वीरबहादुर सिंह पुत्र चिन्तामणि सिंह निवासी ग्राम मुड़हा थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर।

 

अभियुक्त रणधीर सिंह उर्फ वीरबहादुर सिंह का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 002/2023, धारा 307, 323, 324, 325, 504, 506 भादवि, थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्र0नि0 अनिरुद्ध कुमार सिंह, थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर।

उ0नि0 कृष्णपाल सिंह, थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर।

का0 आकाश सिंह, थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर।

म0का0 रोशनी, थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर।

के मास न्यूज नेटवर्क पत्रकार थाना दोस्तपुर नीरज कुमार की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें