अनियंत्रित बोलोरो गड्ढे में जा गिरा

0
5

 

दोस्तपुर/सुल्तानपुर

कादीपुर से अखण्डनगर मार्ग पर गऊघाट के पास शनिवार रात लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार बोलोरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाली व विद्युत पोल को तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरा ।बोलोरो में चालक सचिन यादव अंकित और एक युवती भी सवार थी। यह हादसा गऊघाट के पास थाने के लगभग 200 मीटर पर हुआ।इस दुर्घटना में तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अम्बेडकरनगर जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर लोगों ने बताया कि इलाज के दौरान चालक सचिन यादव (19)की अस्पताल में मौत हो गई। युवती व अंकित का इलाज जारी है मृतक सचिन यादव के परिवार में यह दूसरी सड़क दुर्घटना है लगभग दो साल पहले इनके बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।इनके परिवार वालों का रो – रो कर बुरा हाल हैl

के मास न्यूज पत्रकार ब्रह्मादीन दोस्तपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें