सदर विधायक ने मृतक आजाद वर्मा के घर पहुंच कर शोक-संवेदना व्यक्त कर परिवार को बंधाया ढांढस

0
9

बरौंसा सुल्तानपुर

जनपद सुलतानपुर विधानसभा जयसिंहपुर के विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने मृतक आजाद वर्मा केआवास कारी बहार पहुंचकर स्वजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया साथ ही आश्वासन दिया की घटना में जो भी लोग शामिल होंगे उन पर सख्त कार्रवाई होगी 28 जून को आजाद वर्मा की गोली मारकर घायल कर दिया गया था उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी जनपद से बाहर होने के चलते विधायक ने पीड़ित परिवार से दूरभाष पर वार्ता कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था गुरुवार को वह कारी बहार पहुंचे और पीड़ित पिता भाई व अन्य स्वजनों से घटना की जानकारी ली और भरोसा दिलाया की हत्या में शामिल दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कराई जाएगी उन्होंने लोगों से जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने की अपील की इस मौके पर एसडीएम प्रभात कुमार सिंह सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह भाजपा नेता रत्नेश तिवारी थाना अध्यक्ष अखंड देव मिश्रा मौजूद रहे

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें