सुल्तानपुर/अखंड नगर
सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव की जन्म दिवस पर जिला उपाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद दुबे ने गुलदस्ता भेट कर जन्म दिवस की बधाई दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पार्टी के प्रति एवं समाज के प्रति समर्पित रह कर समाज की सेवा निष्ठा भाव से करने का संकल्प लिया और वादा किया की पार्टी के प्रति हमेशा एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप से पार्टी की सेवा में लगा रहूँगा। जगदम्बा प्रसाद दुबे सुलतानपुर जिले के विकास खंड अखंडनगर के ग्राम पंचायत हकीमपुर के निवासी है। ये लगातार क्षेत्र मे पार्टी के कार्यकर्ताओ के बीच सुख दुःख में हमेशा समय निकाल कर पहुँचते रहते हैं। जगदम्बा प्रसाद दुबे जिला पंचायत प्रत्याशी के रूप में विकास खंड अखंड नगर की वार्ड नं 1 से जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हुए हैं। जिस तरह से दुबे जी क्षेत्र में जनता के बीच पहुँचते रहते है ये देखकर जिला पंचायत के चुनाव में पार्टी दुबे जी को अपने बैनर तले चुनाव लडाती है कि नही?























