बरौंसा सुल्तानपुर
दिनांक 2/7/2026को
जनपद सुल्तानपुर थाना गोसाईगंज ग्राम मलवा में विवाहिता माला वर्मा उम्र 35 वर्ष पत्नी अनुराग वर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा गया पुलिस की पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि नाराजगी या शिकायत का कोई कारण नहीं था उधर मृतका के पिता का कहना है कि 2/7/2026कोशुबह 5बजकर 14मि0पर सूचना मिली की तुम्हारी लड़की फांसी लगाकर मौत हो गयी की खबर मिलते ही तत्काल अपनी पत्नी व परिवार के सहयोगियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा शव फन्दे से लटकता हुआ मिला पैर जमीन पर छुआ हुआ था और मेरी लड़की को ससुराल वालों ने पहले से प्रताड़ित किया करते थे इस बात को कई बार बताया था
काफी समझाने पर ससुराल आने को तैयार हुई थी इधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा






















