अखण्डनगर/ सुल्तानपुर
ग्राम पंचायत अलीमुद्दीन पुर (बडगांव) मे जगदम्बा प्रसाद पुत्र रामदीन कनौजिया( पूर्व S. i) ने गृह प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया । इस शुभ अवसर पर बुद्ध चरित्र चन्द्रोदय पाठ का आयोजन किया गया। सभी परिवार के लोगों ने बडे हर्षोल्लास के साथ बुद्ध चन्द्रोदय पाठ का श्रवण किया। चंद्रोदय पाठ के समापन के अवसर पर बुद्ध चर्चा व सूत्त पाठ किया गया।ग्राम पंचायत के लोग बुद्ध चर्चा को बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग बैठकर उसको सुना।
कार्यक्रम समापन पर कथा वाचक बौद्धाचार्य राम सकल बौद्ध व भगवानदीन यादव द्वारा भगवान गौतम बुद्ध बाबासाहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के जीवन परिचय देते हुए उनके संघर्ष विषय पर विस्तृत वर्णन करते हुए समाज को जागरूक तथा धार्मिक आचरण करने का आवाहन किया गया। कार्यक्रम में जगदम्बा प्रसाद कन्नौजिया व उनके तमाम रिश्तेदार त्रिवेणी टेलर, राम सागर, बजरंगी बौद्ध, घनश्याम बौद्ध आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर घर के मुखिया रामदीन कन्नौजिया के द्वारा चंद्रोदय पाठ वाचको व बौद्धाचार्य को वस्त्र दान कर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित जनसमूह को खीर दान किया गया।
नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

















