सूरापुर/सुल्तानपुर जिले के पुलिस चौकी सूरापुर के अन्तर्गत कलिकापुर गांव में आज रात 3 चोर बाइक पर आए और तिलकधारी विश्वकर्मा के घर पर खिड़की के नीचे 3-4 ईट जैसे ही निकाले थे कि घर के लोग जग गए। जिसके कारण चोर आनन -फानन में भाग गये । इतने में गांव में चीख पुकार होने लगे जिसके कारण चोर भाग गये। गांव में 3 दिन पहले भी सेन काट कर घर से चोरों ने नगदी और गहने चुरा ले गए थे। जबकि पुलिस प्रशासन जांच में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक किसी चोर का पता नहीं लग पाया है। जिससे गांव में चोरों के आने का डर सा लगा हुआ है। यहां पर लोग रात भर नहीं सो पा रहे है गांव में हमेशा दहशत का माहौल बना हुआ है।
अमित कुमार पत्रकार केमास न्यूज
सूरापुर पुलिस चौकी सुल्तानपुर
In




















