अम्बेडकरनगर
बहुजन समाज सेवा संगठन (बीएस-3) अम्बेडकरनगर के तत्वाधान में बहुजन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन अकबरपुर नगर स्थित मयूर रिसार्ट में हुई।समारोह के मुख्य अतिथि बीएस-3 के संरक्षक/पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त रहे।मुख्य वक्ता हिंदू महाविद्यालय दिल्ली के प्रोफेसर रतन लाल एवं विशिष्ठ वक्ता भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ की विभागाध्यक्ष डॉ०पूनम चौधरी रही।जबकि विशिष्ट अतिथि प्रबन्धक सर्वोदय पीजी कालेज शाहपुर औरांव रामनगर बदामा देवी, इं0 कृपा शंकर रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएस-3 के संरक्षक मोहित राम एवं संचालन रवि प्रकाश चौधरी ने किया।कार्यक्रम में मौजूद तमाम शिक्षकों,इंजीनियरों,अभिभावकों,सामाजिक कार्यकर्ता एवं बडी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि मौजूदा सरकार आरक्षण व्यवस्था के साथ छेडछाड की कोशिश कर रही है। आने वाले समय के लिये वह अच्छा नही है। उन्होने कहा कि कुछ लोग है जो डॉ०बी०आर अम्बेडकर के संविधान के बदलना चाह रहे है।आज हम सबको समाज में सिर उठाकर जीने का मौका मिला है,सम्मान मिला है,अधिकार मिला है वह डॉ.अम्बेडकर की ही देन है जिन्होने संविधान के जरिये इन अधिकारों को हमें दिया है। विधायक श्री दत्त ने कहा कि संविधान बचाने के लिये हमें,आपको शिक्षित होना होगा।शिक्षा के साथ ही राजैतिक शक्ति भी हमें हासिल करनी होगी। जिसके जरिये हम संविधान बदलने वालो के मंसूबो को नाकाम कर सकेंगे।उन्होने कहा कि डॉ०अम्बेडकर जैसे महापुरूषो को समाज में सम्मान दिलाने का काम किया है।आज कुछ लोग बाबा साहब के संविधान केो मिटाना चाहते है।।वह यह नही जानते कि बाबा साहब की पूजा पूरी दुनिया में होती है।बाबा साहब ने जिसको छू दिया वह दुनिया के शिखर पर पहुंच गया है।महापुरूषों से शिक्षा लेते हुए सामाजिक कार्याे को आगे बढाने की जरूरत है।उन्होने कहा कि बाधाएं बहुत आयेंगे,हमें अडिग रहना होगा और अन्त में कामयाबी मिलेगी।
समारोह में दिल्ली से आये प्रोफेसर रतनलाल ने कहा कि प्रतिभा किसी वर्ग विशेष तक सीमित नहीं होती।ग्रामीण और सामान्य परिवेश से निकलकर विद्यार्थी अपनी मेहनत,लगन और अनुशासन के बल पर सफलता हासिल कर रहे हैं।ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा होता है।ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ की डीन डॉ पूनम चौधरी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का हौसला बढ़ाया।
समारोह में यू पी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिह्न,मेडल एवं साईकिल तथा अन्य समान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।सम्मान पाने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।मौके पर शिक्षक संतोष कुमार,सहसंयोजक लाल बहादुर प्रभाकर,सत्येंद्र आर्य,इ०परमेश्वर राम,रामकेवल यादव, संतराज सक्सेना,कैलाश सिद्धार्थ,सभाजीत गौतम,गंगा प्रसाद यादव,विक्रम शाह,पवन कुमार,सुनील कुमार,व्यासजी,अजय गौतम एडवोेकेट,अखिलेश यादव जय जय,योगेंद्र आर्य,जयराम,रजनीश,रवींद्र कुमार,राकेश कुमार समेत अन्य ने प्रमुख रूप से सम्बोधित किया।कार्यक्रम में बडी संख्या में छात्र छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।



















