महाअष्टमी पर जलालपुर के दुर्गा पंडालों में भक्तों की उमड़ी भीड़, महाआरती और भंडारे का आयोजन

0
1

 

जलालपुर/अम्बेडकर नगर

नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर जलालपुर नगर के कई मां दुर्गा पंडालों में मां की महाआरती, ढोल-नगाड़ों की गूंज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और निःशुल्क भंडारे का आयोजन किया गया। महाअष्टमी के अवसर पर जिले के पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महाअष्टमी पर पूरा नवरात्र उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

विभिन्न पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पंडालों में प्रवेश के लिए भव्य तोरण द्वार बनाए गए हैं। पंडालों और तोरण द्वारों के अलावा देवी प्रतिमा के आसपास तथा सड़कों पर भी विशेष सजावट की गई है। रोलेक्स, झूमर, एलईडी बल्ब और सजावटी फूलों से बने पंडाल और तोरण द्वार देखते ही बन रहे हैं। वहीं, सड़कों पर एलईडी लाइट, मरकरी और विभिन्न प्रकार के झूमरों की सजावट आंखों को चकाचौंध कर रही है।

इस अवसर पर धर्मशाला परिसर में बच्चों ने भक्ति गीतों पर डांडिया खेलकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें