नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर

0
2

 

जलालपुर, अंबेडकर नगर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जलालपुर क्षेत्र के नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. पी.के. बदले, डिप्टी सीएमओ डॉ. जयप्रकाश, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश सहित चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. मनोज यादव, डॉ. गुलाब गौतम तथा स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी द्वारा बेहद सुसज्जित एवं प्रभावी ढंग से किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है, इसलिए हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान को हमेशा सर्वोपरि रखना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति गीतों ने पूरे माहौल को भावुक और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा परिसर भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।

चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी का कर्तव्य है कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ मरीजों की सेवा करे।

इस अवसर पर नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह ने आपसी भाईचारे, देशभक्ति और सेवा भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान और नई ऊर्जा के संकल्प के साथ हुआ।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें