जिलाधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी ने जहानागंज बाजार मे स्थित धान क्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

0
40

आजमगढ़ 18 जनवरी- जिलाधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी ने जहानागंज बाजार मे स्थित धान क्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया l उन्होने वहां पर उपस्थित किसानो से वार्ता कर उनकी समस्याओ की जानकारी ली धान क्रय केंद्र पर उपस्थित किसान राम मिलन सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि 20 दिन से लगातार धान क्रय केन्द्र पर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन यहाँ आने पर कहा जाता है कि बोरा नही है, जिसकी वजह से धान नही खरीद रहे हैl जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र पर धान लदे ट्रैक्टर के बारे मे जानकारी ली तो वहा पर उपस्थित प्रेम निवास चौबे, अखिलेश राय, सिंहासन गिरी, गोरख गिरी, चन्द्रबली आदि किसानो ने अवगत कराया कि एक हफ्ते से धान की तौल करा कर खड़ा किया गया है, उसके बाद भी अभी तक हम लोगो के खाते पैसा नहीं आया हैंl जिस पर जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश देते हुए कहा की तत्काल आज ही इन लोगो के खाते मे पैसा भिजवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि धान की गुणवत्ता चेक कर धान की खरीद कर तत्काल किसानो के खाते मै पैसा भेजना सुनिश्चित करे l
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया कि अगल-बगल अस्थाई धान क्रय केन्द्र बना कर रखा जाए l उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया की जहाँ पर अस्थाई धान क्रय केन्द्र बनेंगे वहां पर रात मे पुलिस चक्रमण करती रहे। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर समस्या से अवगत कराए।
उन्होने धान क्रय केंद्र पर सम्बन्धित अधिकारीयो निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा कांटे लगवाकर धान की की तौल करवाए, जिससे किसानो को कोई परेशानी न होने पाए l
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारीयो को निर्देश दिया कि जिसकी ड्यूटी मार्केटिंग मे लगी है, उसकी रात्रि की ड्यूटी काटना सुनिश्चित करें l उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियो को जूम मीटिंग से जुड़ने का निर्देश दिया l
इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ गोविन्द उपाध्याय, सम्बंधित अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे

In