20 लाख के चांदी के आभूषण बरामद, अलग अलग दो ज्वेलरी दुकानों में चोरी का खुलासा, बिना नंबर प्लेट की अर्टिगा, दो तमंचे और चोरी में इस्तेमाल उपकरण भी मिले; आरोपियों के खिलाफ कई राज्यों में दर्ज हैं मुकदमे 16,10,2026 actuber
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर चोरी, नकबजनी, गृहभेदन, मादक पदार्थों, आयुध अधिनियम और गिरोहबंद गतिविधियों समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सुनील के खिलाफ मिर्जापुर में चोरी, नकबजनी, रेलवे क्षेत्र में चोरी, अवैध हथियार और मादक पदार्थों से संबंधित कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है। अनिल के खिलाफ भी मिर्जापुर में चोरी, मादक पदार्थों और अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं।
रामसागर बांसफोर के खिलाफ मध्य प्रदेश के सिंगरौली और छत्तीसगढ़ में चोरी, आबकारी अधिनियम तथा अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। रमाशंकर के खिलाफ मध्य प्रदेश में आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज बताया गया है। वहीं, आजमगढ़ निवासी निन्ही के खिलाफ निजामाबाद थाने में पूर्व में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख पुलिस ने किया है।
पुलिस ने इस मामले में तरवां थाने में मुकदमा अपराध संख्या 211/2026 के तहत धारा 109 बीएनएस और आयुध अधिनियम की धारा 3/5/25 में भी अभियोग दर्ज होने की जानकारी दी है। दोनों चोरी के मामलों में बरामदगी और आरोपियों की भूमिका के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दोनों थानों की टीमों ने की कार्रवाई
इस पूरे अभियान में थानाध्यक्ष तरवां राजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी निजामाबाद राकेश कुमार सिंह और दोनों थानों की पुलिस टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी के माल की संभावित बिक्री और अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आजमगढ़ पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही है। पत्रकार चंद्रशेखर यादव






















