आजमगढ़ में सराफा चोरी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो सगे भाइयों के पैर में लगी गोली

0
10

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे हुशामपुर बड़ागांव नहर की पुलिया के पास पुलिस और सराफा चोरी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल आरोपियों की पहचान सुनील (29) पुत्र छोटक और अनिल (25) पुत्र छोटक के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं और मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने घटनास्थल से बिना नंबर प्लेट की एक अर्टिगा कार भी बरामद की है। पुलिस अब वाहन के स्वामित्व और उसके इस्तेमाल से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

थानाध्यक्ष निजामाबाद राकेश कुमार सिंह के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और सराफा चोरी की घटनाओं में उनकी कथित संलिप्तता की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव आजमगढ की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें