पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना ,बाप-बेटे की मौत

0
2

 

17 अक्टूबर, 2026 आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओहनी गांव के पास भीषण सड़क हादसे मैं कार क्षतिग्रस्त हो गई दुर्घटना का कारण नींद में चलने का मामला सामने आया स्टोन नंबर 216.2 पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई दुर्घटना में पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई, जबकि महिला और दो बच्चे घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग दिल्ली से मऊ स्थित अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई।

शादी में शामिल होकर घर लौटना था परिवार

मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी 52 वर्षीय शादाब दिल्ली में सिविल इंजीनियर थे। वह परिवार के साथ दिल्ली के जामिया नगर स्थित हाजी कॉलोनी में रहते थे। रिश्तेदारों की शादी में शामिल होने के लिए वह अपने परिवार के साथ कार से गांव लौट रहे थे कार में उनके 83 साल के पिता खुर्शीद अहमद, 45 साल की पत्नी आसमां बानो, 15 साल की बेटी मायरा और नौ साल के बेटे अदनान अहमद सवार थे। कार शादाब चला रहे थे।

डिवाइडर से टकराकर पलट गई कार

तहबरपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव के पास एक्सप्रेसवे पर चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार दाहिनी तरफ स्थित डिवाइडर से टकराई और उसी लेन में बायीं ओर की ओर पलट गयी। टक्कर के आवाज इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना की सूचना पर पुलिस विभाग की बचाव टीम ने सभी मृतकों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने शादाब और उनके पिता खुर्शीद अहमद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आसमां बानो, मायरा और अदनान अहमद को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार, अदनान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है

पत्रकार चंद्रशेखर यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें