पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल व भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी नहीं रहें

0
71

जौनपुर – बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का 88 वर्ष की उम्र में हुआ निधन। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज पहुंच कर भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि बंगाल के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी का आज सुबह पांच बजे निधन हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री त्रिपाठी को कुछ दिनों पूर्व से सांस की परेशानी की शिकायत हुई थी। जिनका आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस प्रयागराज में ली। श्री त्रिपाठी उत्तर प्रदेश विधानसभा के तीन बार अध्यक्ष रहें, और उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहें। श्री त्रिपाठी के निधन की खबर मिलते ही भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया हैं।

In