ऑक्सीजन खत्म होने के बाद मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

0
1

 

जौनपुर। जिले के चर्चित ईशा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीज की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पार्टीनरेंदपुर निवासी शारदा सिंह को फेफड़ों से संबंधित समस्या के चलते पिछले चार दिनों से ईशा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान मरीज को ऑक्सीजन दी जा रही थी, लेकिन ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया। इसकी सूचना अस्पताल के स्टाफ को दी गई, बावजूद इसके तत्काल ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं की गई।

परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बाद एक कर्मचारी खैनी बनाते हुए नीचे चला गया, जबकि अन्य स्टाफ मोबाइल पर रील देखने में व्यस्त रहा। इसी दौरान मरीज ने अस्पताल के बेड पर दम तोड़ दिया।

मरीज की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना बाकी है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें