सुलतानपुर में 30 सितंबर से शुरू होगा प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन

0
1

 

 

क्षेत्रीय इकाइयों के त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन की तिथियां घोषित, जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने शिक्षक भवन से की घोषणा

 

अखण्डनगर /सुल्तानपुर

 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जनपद सुलतानपुर (सम्बद्ध- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ भारत) की क्षेत्रीय इकाइयों के त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन-2026 की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने शिक्षक भवन, सिरवारा रोड, सुलतानपुर में आयोजित बैठक के दौरान विभिन्न ब्लॉक इकाइयों के त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की।जिला अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय एवं जिला मंत्री राम आशीष मौर्य के निर्देशन में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में संबंधित ब्लॉक इकाइयों का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन प्रमुख रूप से संपन्न कराया जाएगा। साथ ही शिक्षा उन्नयन गोष्ठी के माध्यम से शिक्षा एवं शिक्षक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को धनपतगंज से त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन की शुरुआत होगी। इसके बाद 1 अक्टूबर को बल्दीराय एवं कूरेभार, 3 अक्टूबर को अखण्डनगर एवं दोस्तपुर, 5 अक्टूबर को कादीपुर एवं करौंदीकला, 6 अक्टूबर को जयसिंहपुर एवं मोतिगरपुर, 7 अक्टूबर को दूबेपुर एवं लम्भुआ, 8 अक्टूबर को पीपी कमैचा एवं भदैया तथा 9 अक्टूबर को कुड़वार में त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन आयोजित किए जाएंगे।इन कार्यक्रमों में संगठन की क्षेत्रीय इकाइयों का निर्वाचन, संगठन की आगामी कार्ययोजना, शिक्षक हितों तथा शिक्षा उन्नयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। संगठन की ओर से सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों से निर्धारित तिथि और स्थल पर पहुंचकर त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की गई है।

 

नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें